Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा
10-Oct-2021 06:21 AM
NALANDA : फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया साइट पर एक महिला की ओऱ से प्रोपोजल आता है-क्या आपको महिलाओं को खुश करने के लिए प्ले ब्यॉय की नौकरी करनी है. तबीयत रंगीन होगी औऱ पैसे भी अच्छे मिलेंगे. ऐसे मैसेज आने के बाद सैकड़ों लोगों ने जाल में फंसकर अपनी अच्छी खासी रकम गंवायी. अब नालंदा पुलिस ने प्ले ब्यॉय के इस खेल का खुलासा किया है. नालंदा में बैठे ठग महिलाओं की फर्जी तस्वीर लगाकर लडकों को प्ले ब्यॉय बनाने का ऑफर दे रहे थे. ऐसे गोरखधंधे के सहारे ठगों ने मोटी रकम कमा ली.
इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम खेल
ठगी का ये सारा खेल इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर खेला जा रहा था. हम आपको बता दें कि एस्कॉर्ट सर्विस कुछ पश्चिमी देशों में जिस्म व्यापार के लिए महिला या पुरूष उपलब्ध कराने की सेवा देता है. नालंदा के ठगों ने फर्जी इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस शुरू कर दिया. ठगों ने फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया साइट पर लड़की की फोटो लगा कर प्रोफाइल बनाया. फिर युवकों को अपना निशाना बनाना शुरू किया. उन्हें प्ले ब्वॉय की नौकरी देने का मैसेज भेजा जाता था. मैसेज में कहा जाता था कि अगर वे महिलाओं को खुश कर देंगे तो उन्हें अच्छे खासे पैसे मिलेंगे. तबीयत भी रंगीन हो औऱ साथ में पैसे भी मिले. कई लोग इस झांसे में पड गये.
नालंदा पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक प्ले ब्यॉय की नौकरी के लिए जो लोग तैयार होते उनके साथ प्लांड तरीके से ठगी शुरू कर दी जाती थी. नालंदा के DSP शिब्ली नोमानी ने मीडिया को बताया कि साइबर ठग वॉट्सऐप और फेसबुक के जरिये सबसे पहले प्ले ब्वॉय की जॉब देने के लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग मैसेज भेजते थे. जो इस नौकरी के लिए तैयार हो जाते थे उन्हें इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से लडकियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं कि ये लड़कियां प्ले ब्यॉय की सर्विस लेने को तैयार हैं. लडकियों की तस्वीर देखते ही लार टपकाने वाले अपने ही पैसे लुटाने को तैयार हो जाते थे.
डीएसपी ने बताया कि उसके बाद फर्जी दस्तावेज भेजे जाते थे. फिर रजिस्ट्रेशन, वैरिफिकेशन और होटल बुकिंग के नाम से प्ले ब्यॉय की नौकरी चाहने वालों से पैसे मांगे जाते थे. ठग उनसे कहते थे कि प्ले ब्यॉय की नौकरी देने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा फिर पुलिस वेरीफिकेशन भी होगा. महिला जिस होटल में आय़ेगी वहां का खर्च भी प्ले ब्यॉय को देना होगा. बाद में महिला पूरे पैसे का भुगतान कर देगी. ठग आरोपी गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, नेट बैंकिंग के जरिये प्ले ब्यॉय बनने को बेताब लोगों से पैसे ऐंठते थे.
नालंदा पुलिस ने ऐसीठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नालंदा के DSP शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा निवासी पिंटू कुमार, लक्ष्मण कुमार, मुकेश कुमार, शेखपुरा निवासी गौतम कुमार और नवादा का रहने वाला किशोर प्रसाद शामिल है. पुलिस ने उनके पास से 30 मोबाइल सेट, 31 हजार रुपए कैश और 4 एटीएम कार्ड बरामद किया है. पुलिस पूरे मामले की औऱ पड़ताल कर रही है.