बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-May-2022 12:48 PM
BHOJPUR: खबर भोजपुर की है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया है। नाबालिग घर से बैंक जा रही थी। रास्ते में अपराधियों ने उसे जबरन उठाकर सुनसान जगह ले गए। जहां चारों बदमाशों ने उसने साथ रेप किया। इस वारदात के बाद पंचायत में मामले को निपटाने की भी कोशिश की गई थी। जिस वजह से पुलिस में इसकी शिकायत देर से हुई। फिलहाल 4 में से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, चौथे की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, इमादपुर थाना के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीते 11 मई की सुबह करीब दस बजे घर से ग्रामीण बैंक जा रही थी। इसी दौरान अपराधियों की नज़र लड़की पर पड़ी, रास्ता सुनसान पाकर अपराधियों ने उसके मुंह को गमछा से बांधकर झाड़ी की ओर ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में हो-हल्ला होने के बाद ग्रामीणों के मदद से आरोपितों में से एक अजय चौधरी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर टीम ने मो. महताब और संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद सभी को आरा लाया गया। महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि गैंगरेप की घटना के बाद पहले इस मामले को गांव में ही पंचायत के जरिए रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी, इसी को लेकर पीड़िता केस दर्ज करवाने आरा नहीं पहुंच गई। और मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में पीड़ित किशोरी और पकड़े गए आरोपितों का मेडिकल जांच कराया गया। वहीं, इस मामले में शुक्रवार को पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।