शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
26-Dec-2025 09:34 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में कटरा थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने गए एक सब-इंस्पेक्टर पर हमला किया गया। यह घटना कटरा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह के साथ हुई है। विवाद स्थानीय सरपंच और उनके समर्थकों से जुड़ा था। घटना के बाद घायल दारोगा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
दरअसल, पूरा मामला कटरा के बसंत गांव स्थित एक पोखर से संबंधित है। पोखर का वर्तमान टेंडर बुधकारा गांव के निवासी जितेंद्र सहनी के नाम पर है। इससे पहले यह टेंडर बंधपुरा पंचायत के वर्तमान सरपंच फहद आजम के नाम था। आरोप है कि टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद भी, सरपंच फहद आजम और उनके समर्थक जितेंद्र सहनी को मछली पकड़ने से रोक रहे थे।
विवाद बढ़ने पर जितेंद्र सहनी ने पुलिस की सहायता मांगी। शुक्रवार को सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह पुलिस टीम के साथ जितेंद्र सहनी के पक्ष में मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान सरपंच फहद आजम और उनके समर्थक उग्र हो गए और दारोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही कटरा थाना की अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल दरोगा श्रीकांत सिंह को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है।
उन्होंने साफ कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच डीएसपी द्वारा की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश भी जारी है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर सरपंच और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।