Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
14-May-2021 11:06 AM
DESK: मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां अपने प्रेमी की मदद से महिला ने एक अधेड़ को बुलाया और प्राइवेट पार्ट काट दी। मामला साहेबगंज के विशुनपुर पट्टी मुसहर टोला की है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित हरिंदर मांझी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया जहां स्थिति गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया जबकि पुलिस को देख महिला का प्रेमी फरार हो गया। साहेबगंज में हनीट्रैप का एक अलग मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। बताया जाता है कि महिला को उसके प्रेमी के साथ संदिग्धावस्था में हरिंदर मांझी ने देखा था। इसके बाद मामले का पर्दाफाश होने की चिंता दोनों को सता रही थी। महिला ने बदनामी से बचने के लिए यह साजिश रच डाली।
महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पहले तो अधेड़ को अपने घर पर बुलाया। उससे पहले प्यार भरी बातें की। इस दौरान महिला ने कहा कि प्रेमी के साथ मिलने वाली बात वो किसी से ना बताएं। इस दौरान महिला ने उसे पूरी तरह से भरोसे में ले लिया उससे घंटों प्यार भरी करती रही। फिर उसे पास बुलाकर महिला ने अपने प्रेमी की मदद से उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गये। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
बताया यह भी जा रहा है कि महिला ने दो शादियां कर रखी है लेकिन वह ससुराल नहीं जाती है। मायके में वह रहती है। दो शादी के बाद भी महिला का अपने प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को पीड़ित हरिंदर मांझी ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद लोक लाज की डर से महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।