Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति? HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति? बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह तेज: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने दो महिलाओं को दबोचा, पुलिस ने बचाई जान
12-Feb-2025 12:49 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अलग-अलग इलाकों से तीन लड़कियों को अगवा कर लिया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। तीन लड़कियों की अपहरण की घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के लोग पूछ रहे हैं कि आखिर पुलिस क्या कर रही है?
दरअसल, पहला मामला गायघाट थाना क्षेत्र का है, जहां भूसरा हाट में सब्जी खरीदने गई किशोरी का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। अपहृत के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। मामले में गरहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के पप्पू कुमार समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। अपहृता के पिता का कहना है कि उनकी 17 वर्षीया पुत्री बीते शनिवार की शाम भूसरा हाट से सब्जी खरीदने गई थी, किंतु वापस नहीं लौटी। उन्हें आशंका जताई है कि शादी कि नियत से उसका अपहरण किया गया है।
दूसरा मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव है, जहां कोचिंग पढ़ने निकली 15 वर्षीया किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। बताया है कि किशोरी 7 फरवरी को घर से कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आई।
बाद में जानकारी मिली कि उसका कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। मामले में मनीष कुमार, विजय भगत, पूजा कुमारी और नूतन कुमारी को नामजद किया गया है। पिता ने कहा है कि जब वह मनीष कुमार के घर गए तो उन लोगों ने कुछ भी बताने से साफ इन्कार कर दिया। आशंका है कि अपहरण के बाद लड़की को अन्यत्र छिपाकर रखा गया है। पुलिस और ग्रामीण मामले को प्रेम संबंध से जोड़कर देख रहे हैं।
वहीं तीसरा मामला पारू थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 17 साल की लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने दो अज्ञात के अलावा गांव के ही एक युवक को नामजद किया गया है। पारू पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी के पिता ने बताया है कि बीते पांच जनवरी की रात्रि उनकी पुत्री घर के सदस्यों को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। जब उसकी मां कमरे में सोने गई तो देखा कि उनकी बेटी बिछावन पर नहीं है। इस बीच जानकारी मिली कि गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया है।