ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Bihar Crime News: युवक की लॉकअप में संदिग्ध मौत से हड़कंप, पुलिस पर हत्या करने का आरोप; लोगों ने थाने में की तोड़फोड़

Bihar News

06-Feb-2025 11:12 AM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आ रहा है, जहां चोरी के आरोपी की थाने के हाजत में संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए लोगों ने थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दिया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद कोहराम मच गया है। कांटी थाना के हाजत में कलवारी गांव के युवक शिवम कुमार की संदिग्ध स्थिति में बुधवार की रात मौत हो गई। पुलिस हिरासत में मौत पर सवाल उठ रहे हैं। शिवम के परिजन और कलवारी गांव के लोग हंगामा कर रहे है। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है।


पूरे मामले में कांटी पुलिस का कहना है कि हाजत में युवक आत्महत्या ने की है हालांकि परिजनों का कहना है कि बाइक चोरी के संदेह में पुलिस ने दो दिन पहले शिवम को उठाया था। उसके कई दोस्त भी उठाये गए थे, पुलिस सभी से पूछताछ कर रही थी। पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कलवारी और आसपास के कई गांवों के लोग थाना पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने थाना पर हंगामा किया और वरीय अधिरकारी से मामले की जांच करानी की मांग की।


इस दौरान गुस्साए लोगों ने थाने में तोड़फोड़ भी की है। हालात बिगड़ता देख वरीय पुलिस अधिकारी कांटी थाना पहुंच गए और अपने स्तर से कांड की जांच कर रहे है। बताया जा रहा है कि शव का मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जख्म प्रतिवेदन बनेगा। वीडियोग्राफी कराई जाएगी और डॉक्टर की टीम वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमॉर्टम करेगी। पोस्टमार्टम से हकीकत सामने आएगी। एफएसएल की टीम भी कांटी थाना पहुंची है।