मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Jan-2025 01:50 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने कोर्ट के एक मुंशी की पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मृतक मुंशी के शव को बहियार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहिया नगर के पूर्वी मोहल्ले की की है।
मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाने क्षेत्र के रहुआ गांव के रहने वाले मनोज कुमार का करीब 24 वर्षीय बेटे शिवेश समदर्शी के रूप में की गई है। मृतक शिवेश समदर्शी वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघू के संत नगर में रहता था और कोर्ट में प्राइवेट मुंशी के रूप में कार्यरत था। परिजनों ने बताया है कि शिवेश बुधवार को कोर्ट जाने के लिए घर से निकला था।
घर से निकलने के बाद शिवेश घर वापस नहीं लौटा। फोन पर जब बात हुई थी तो उसने शाम तक घर लौटने की बात कही थी। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल बंद था। काफी खोजबीन किया लेकिन कोई आता पता नहीं चल सका फिर थक हारकर इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई थी।
इसी बीच गुरुवार को पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली कि शिवेश का शव बहियार में फेंका हुआ है। अपराधियों ने उसकी पीट पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। तभी इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहिया नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। लोगों का कहना है कि किसी अपराधी ने युवक को बेहरमी में से पीट-पीटकर हत्या कर शव बहियार में फेंक दिया है।
शव के पास से एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मृतक युवक के शरीर पर कई जगह चोट का भी निशान भी देखा गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को बेहरमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी है हालांकि इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।
बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करने के दौरान एसपी ने बताया है कि आज सुबह जानकारी मिली कि एक युवक का शव बहियार में मिला है। उन्होंने बताया कि इससे प्रतीत होता है कि अपराधियों ने इसी हत्या कर इस जगह फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की पीट-पीट कर हत्या हुई है या फिर गोली मारकर। फिलहाल घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।