मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-Mar-2025 08:13 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime: सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में बलुआहा पुल के पास हुए हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है।
बता दें कि बीते 3 मार्च को बलुआहा पुल के पास मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहरसा और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मृतक के पिता के बयान पर महिषी थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू किया गया। घटना के त्वरित उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
इस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और खुफिया जानकारी के आधार पर अपराधियों की पहचान की। गिरफ्तार अपराधकर्मी में हरदेव यादव (पिता - सरयुग यादव, निवासी - कोठिया, थाना - महिषी, एवं सनोज यादव (पिता - सिकंदर यादव, निवासी - तिलाठी, थाना - कनरिया दोनों जिला सहरसा शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों अपराधियों ने बताया कि मृतक बिनोद यादव उनके छोटे भाई की पत्नी से बातचीत करता था।
परिवार द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद दोनों का बातचीत और समय समय पर मिलना-जुलना जारी रहा। इससे नाराज होकर आरोपियों ने योजना बनाकर बिनोद यादव की हत्या कर दी। हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर सहरसा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता का भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।