Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
13-Nov-2025 02:06 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले में एक निजी विद्यालय के हॉस्टल से तीसरी कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया है।
यह घटना हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के कृष्णा बाजार स्थित एक निजी विद्यालय के छात्रावास की है। मृत छात्र की पहचान पौकरी गांव निवासी दीपक बिंद के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। वह विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।
जानकारी के अनुसार, साहिल कई बार हॉस्टल से भागकर घर चला गया था क्योंकि वह वहां रहना नहीं चाहता था। बुधवार को उसकी मां उसे दोबारा विद्यालय छोड़ने आईं और उसे समझाते हुए कहा कि अब उसे यहीं रहकर पढ़ाई करनी होगी। इसके बाद वह लौट गई।
करीब दस मिनट बाद विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को देखने के लिए हॉस्टल भेजा, जहां साहिल को खिड़की से गमछे के सहारे लटका हुआ पाया गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे तो हंगामा और कोहराम मच गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल प्रशासन के लापरवाही या साजिश के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें हॉस्टल से सूचना मिली कि बच्चे ने आत्महत्या की, लेकिन उन्हें संदेह है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।