ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला मामले में SP का बड़ा खुलासा, संदेह के घेरे में पुलिसकर्मियों की भूमिका

Bihar Crime News: मुंगेर में शराब माफिया पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मामले में SP ने बड़ा खुलासा किया. पूरे मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेह के घेरे में है.

Bihar Crime News

28-Dec-2025 03:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बीते 27 दिसंबर की देर शाम मुंगेर के नया राम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटाम गांव में शराब माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले के मामले में मुंगेर एसपी ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। 


एसपी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी मुफस्सिल थाना की क्यूआरटी टीम के सदस्य थे, जो बिना स्थानीय थाना को सूचना दिए सिविल ड्रेस में छापेमारी करने पहुंचे थे। इस प्रकरण में एक सिपाही सहित कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।


एसपी सैयद इमरान मसूद बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर मुफस्सिल थाना की क्यूआरटी टीम सिविल ड्रेस में पटाम गांव पहुंची थी। स्थानीय थाना को बिना सूचित किए की गई यह कार्रवाई नियमों के विरुद्ध थी। इसी दौरान पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसकी बाइक को भी क्षति पहुंची। 


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं जांच के दौरान क्यूआरटी टीम के आचरण को संदिग्ध पाया गया। इस मामले में सिपाही सुरेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी के अनुसार, उसके मोबाइल फोन में कई संदिग्ध तथ्य मिले हैं। 


जांच में सामने आया है कि सिपाही को एक ‘स्पाई’ का फोन आया था, जिसके बाद वह अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचा, शराब तस्करों को पकड़कर वीडियो बनाया और कथित रूप से उगाही के उद्देश्य से दबाव बनाया गया। 


इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई। फिलहाल इस मामले में एक सिपाही सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच जारी है। एसपी ने साफ किया है कि दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।