पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
08-Oct-2025 03:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होते ही मुंगेर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। हथियार निर्माण के लिए कुख्यात मुंगेर जिले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तौफीर दियारा इलाके में एक अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा हुआ है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गंगा किनारे झाड़ियों की आड़ में चल रही हथियार निर्माण इकाई पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक निर्मित पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक युवक हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का ही निवासी है।
छापेमारी के दौरान अन्य तीन हथियार निर्माता मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी दियारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मुंगेर पुलिस का कहना है कि दियारा क्षेत्र को अपराधी 'सेफ जोन' मानते थे, लेकिन अब वहां भी सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
एसपी के अनुसार, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में हथियार कारोबार और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके साथियों की तलाश जारी है।