बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
15-Dec-2020 08:20 AM
PATNA : पटना के कुख्यात मुचकुंद के गुर्गे किशन को सजा दिलाने के लिए पटना पुलिस स्पीडी ट्रायल कराएगी. सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने किशन के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने का आदेश दिया है. संजय सिंह ने कहा है कि किशन जेल से छूट न पाए इसलिए उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी.
2 साल पहले पटना पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात मुचकुंद को मार गिराया था. उसके बाद मुचकुंद के गुर्गे किशन ने अपना गिरोह बना लिया था. पटना के ग्रामीण इलाकों खास तौर पर विक्रम बिहटा और नौबतपुर में किशन ने कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. ठेकेदारों और कारोबारियों से लाखों की रंगदारी मांगी. नौबतपुर के चेचौल गांव के रहने वाले किशन को जमशेदपुर से अरेस्ट किया गया था.
किशन के ऊपर 25 हजार का इनाम था. उसे एसटीएफ ने जमशेदपुर से दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की है तो उसने इस बात को कबूल किया है कि वह कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी लेता था. व्हाट्सएप कॉल के जरिए वह उगाही का काम करता था. किशन के खिलाफ रंगदारी, गोलीबारी, हत्या के तकरीबन डेढ़ दर्जन मामले पटना जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है. अब पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोच ने के लिए छापेमारी कर रही है.