ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / मोतिहारी पुलिस ने लॉन्च किया 'NAKA ALERT' ऐप, क्राइम होते ही अब थाना...

मोतिहारी पुलिस ने लॉन्च किया 'NAKA ALERT' ऐप, क्राइम होते ही अब थाना सहित 50 से अधिक पुलिस वालों को भेजा जाएगा अलर्ट

NAKA ALERT आम लोगों के साथ-साथ पुलिस वालों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा। पुलिस कर्मियों को इस ऐप से जोड़ा गया है, जिससे सूचना मिलते ही अपराध रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई हो सकेगी। अपराधी पर लगाम लगाने की यह अनोखी पहल है।

28-Feb-2025 06:18 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण की मोतिहारी पुलिस ने गृह विभाग की मदद से 'नाका अलर्ट' ऐप लॉन्च किया है, जिससे किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस पेट्रोलिंग टीम, थाना और एसडीपीओ तक पहुंच सकेगी। इस ऐप के माध्यम से 50 से अधिक स्थानों की पुलिस को एक साथ अलर्ट भेजा जाएगा और घटना की पूरी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को मिल जाएगी।


बैंक, ज्वेलरी शॉप, पेट्रोल पंप संचालकों को भी जोड़ा जाएगा

इस नाका अलर्ट ऐप का लाभ सिर्फ पुलिस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बैंक, आभूषण दुकानदार, पेट्रोल पंप और सीएसपी संचालकों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना मिलेगी और क्विक एक्शन लिया जाएगा।


एसपी स्वर्ण प्रभात बोले..आम लोगों के लिए फायदेमंद होगा यह ऐप

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने ऐप लॉन्च करते हुए कहा कि 'नाका अलर्ट' आम जनता के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। पुलिसकर्मियों को भी इस ऐप से जोड़ा गया है, जिससे सूचना मिलते ही अपराध रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई हो सकेगी।


जागरूकता अभियान चलाकर बढ़ाई जाएगी पहुंच

इस ऐप के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का उद्धेश्य अपराध को रोकने और अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए इस तकनीक का अधिकतम उपयोग करना है। 'नाका अलर्ट' ऐप मोतिहारी पुलिस के लिए वरदान साबित हो सकता है और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगा।


(रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण)