BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
07-Apr-2021 01:03 PM
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मंझार गांव में दिनदहाड़े दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
मृत दुकानदार की पहचान मंझार के श्रीभगवान सिंह के बेटे विवेक कुमार के रुप में की गई है. वहीं अपराधी की पहचान बृजकिशोर सिंह के बेटे गोलू कुमार के रुप में की गई है. घटना के पिछे का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विवेक के घर के पीछे गोलू का जमीन है. उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. एक-दो फीट का मामूली विवाद बताया जा रहा है. इसे लेकर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है.
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दवा दुकानदार की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया है.