ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar News: निगरानी के हत्थे चढ़ा शिक्षा विभाग का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, छापेमारी के दौरान BEO हुआ फरार

Bihar News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शिक्षा विभाग के घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहात गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान बीईओ मौके से फरार हो गया है.

Bihar News

16-Sep-2025 03:47 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने शिक्षा विभाग के घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहात अरेस्ट किया है। निगरानी की छापेमारी की भनक लगते ही शिक्षा विभाग का बीईओ मौके से फरार हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को शिक्षा विभाग के चिरैया बीआरसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर और बीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। शुरुआती जांच में मामले के सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहात गिरफ्तार कर लिया।


इस दौरान वहां पर मौजूद बीईओ चकमा देकर मौके से फरार हो गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को निगरानी की टीम अपने साथ ले गई। डाटा एंट्री ऑपरेटर और बीईओ पर शिक्षक मनिशूषण कुमार से पेमेंट के नाम पर अवैध राशि मांगने का आरोप है। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक मनि भूषन कुमार का किसी मद के पैसा रिलीज़ करना था, जिसको लेकर बी ई ओ और डेटा ऑपरेटर ने मिलकर उनसे पैसे की डिमांड किया था जिसके बाद शिक्षक ने निगरानी का दरवाज़ा खटखटाया और टीम से मिल कर घूसखोर पदाधिकारी को पकड़ने की योजना बनाया।


निगरानी ने जाल विछा कर बीईओ कार्यालय पहुंचा, जहां बीईओ को शक्त हुआ तो वह भाग निकला जबकि निगरानी की टिमदस हज़ार रुपये घूस लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया , निगरानी की टीम डेटा ऑपरेटर को अपने साथ लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई है।