ब्रेकिंग न्यूज़

हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट

Bihar Crime News: बिहार में बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर ठग गिरफ्तार; डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को बनाते थे शिकार

Bihar Crime News: मोतिहारी साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Bihar Crime News

18-Dec-2025 05:26 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो मोतिहारी जिले के राजपुर और सीतामढ़ी क्षेत्र से गिरोह का संचालन कर रहे थे।


साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर आईपीओ खरीदने, स्टॉक मार्केट में निवेश करने और अन्य प्रलोभनों के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जितेंद्र कुमार, अमल प्रकाश और ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन, 18 एटीएम कार्ड, 6 सिम कार्ड, एक मोटरसाइकिल और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए हैं। जांच में करीब 6 करोड़ रुपये की हेराफेरी और साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है।


साइबर थाना के डीएसपी अभिनव पाराशर ने बताया कि पूर्वी चंपारण में एक संगठित साइबर गिरोह सक्रिय था, जो लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर निवेश के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।