ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

Scientist Murder: गालियां दी..छाती पर मुक्के मारे..फिर दिया धक्का, पार्किंग विवाद में यंग साइंटिस्ट की पीट-पीटकर हत्या

Scientist Murder Case: पंजाब के मोहाली में वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पार्किंग को लेकर विवाद के बाद झगड़ा हुआ था।

Scientist Murder Case

13-Mar-2025 12:37 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Scientist Murder Case: पंजाब के मोहाली के सेक्टर 66 में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) में कार्यरत 39 साल के वैज्ञानिक की हत्या कर दी गई। यह घटना उनके किराए के घर के पास पार्किंग विवाद के दौरान हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि वह हिंसक हो गया, जिसके बाद किसी ने उनपर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।  


मृतक अभिषेक झारखंड के रहने वाले थे। स्वास्थ्य कारणों से विदेश से वापस भारत आ गए थे। हाल ही में उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। वह डायलिसिस पर भी थे। उनकी दो शादीशुदा बहनों में से एक ने उन्हें किडनी दान की थी। अभिषेक अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ मोहाली में किराए के मकान में रहते थे। उनके परिवार ने पड़ोसी मोंटी पर हमला करने का आरोप लगाया है।


मोंटी एक IT प्रोफेशनल है। परिवार का कहना है कि मोंटी को अभिषेक की नाजुक सेहत के बारे में पता था, फिर भी उसने उन पर हमला किया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार, रात लगभग 8:30 बजे बहस शुरू हुई और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोंटी ने पहले अभिषेक को गालियां दीं। फिर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और बार-बार मुक्के मारे। बेरहमी से पीट-पीटकर अभिषेक की हत्या कर दी गई।


परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि झारखंड के धनबाद के मूल निवासी डॉ. स्वर्णकार एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक थे, जिनका काम अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में छपा था। वे स्विटजरलैंड में काम करते थे और हाल ही में भारत लौटे थे और IISER में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के तौर पर शामिल हुए थे।