ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / अपराध की योजना बनाने के दौरान हो गया मिसफायर, एक बदमाश के पैर...

अपराध की योजना बनाने के दौरान हो गया मिसफायर, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, मौके से भागे दोनों साथी

वैशाली में 3 अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। तभी एक अपराधी के पिस्टल से मिसफायर हो गया और गोली दूसरे अपराधी के पैर में जा लगी और वो वही गिर पड़ा। घटना के बाद उसका दोनों साथी उसे उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

04-Jan-2025 07:34 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र में महनार अनुमंडल कार्यालय के पीछे चकेयाज कृषि फार्म के पास एक अजीब घटना घटी। अपराध की योजना बना रहे तीन युवकों में से एक के पिस्टल से मिसफायर होने के कारण गोली उसके ही एक साथी के पैर में जा लगी। 


जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर हथियार लेकर चकेयाज कृषि फार्म पहुँचे थे। तभी कमर में रखे पिस्टल से अचानक गोली चल गई और बाइक चला रहे युवक के बाएं पैर में लगी। जिससे वह वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसके दो साथी भाग निकले।


घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के लोग वहाँ जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को महनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायल की पहचान मुरौवतपुर निवासी शिव शंकर भगत के बेटे भोला भगत के रूप में हुई है।


सहदेई थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि तीन युवक हथियार लेकर घूम रहे थे तभी यह घटना हुई। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया है और उसकी बाइक जब्त कर ली है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और भागे हुए युवकों की तलाश जारी है।