ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: सड़क पर टहल रहे शिक्षक को बदमाशों ने मारी गोली, फायरिंग...

Bihar News: सड़क पर टहल रहे शिक्षक को बदमाशों ने मारी गोली, फायरिंग से दहला इलाका

बिहार के कैमूर में सड़क पर टहलने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की है. गोलीबारी की इस घटना में एक शिक्षक को गोली लगी है.

07-Jan-2025 10:33 AM

By Ranjan Kumar

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनिया भभुआ पथ पर खाना खाने के बाद सोमवार की रात सड़क पर टहल रहे शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात को क अंजाम देनेके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। किसी तरह से शिक्षक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।


घायल शिक्षक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। वहीं सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल से दो खोखा और एक पीलेट बरामद कर लिया है। घायल व्यक्ति मोहनिया शहर के इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू बताये जा रहे हैं जो प्राथमिक उर्दू विद्यालय मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 7 में पढाते हैं। गोली मारने वाले कौन थे और किस कारण से चलाई गई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस जांच कर रही है।


घायल इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू ने बताया कि वह खाना खाने के बाद रात 9:00 बजे मोहनिया भभुआ पथ पर श्री हरि होटल के पास टहल रहे थे। तभी बाइक सवार दो लोग आए और पीछे बैठे व्यक्ति फायरिंग कर दी। एक गोली हाथ में लगी तो मैं भागने लगा तो तीन चार राउंड फायरिंग किया। जिसमें किसी तरह बच गया और अपने बुआ के घर पहुंचा तो फिर घटना की जानकारी परिजनों को हुई।


मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात सवा दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू अंसारी को बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। एक गोली उनके हाथ में लगी है। उनका इलाज अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में चल रहा है। घटना स्थल से दो खोखा और एक पीलेट बरामद किया गया है। गोली किस कारण से मारी गई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरे मामले का जांच किया जा रहा है।