बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
20-Mar-2025 02:33 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: पूर्वी चम्पारण जिले में मोतिहारी पुलिस ने महाकुर्की अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत जिले के 56 थानों में 100 से अधिक अपराधियों और आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की जा रही है। इस अभियान के दौरान शराब माफिया, अपहरण और हत्या के आरोपी,, ड्रग्स माफिया एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
इस मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद थे। इन अपराधियों के घरों पर जाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। खास बात यह रही कि न्यायालय के आदेश पर एक साथ कई अपराधियों के घर की कुर्की-जब्ती की गयी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस अभियान के तहत 100 से ज्यादा अपराधियों और आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए समय दिया गया था, लेकिन जो लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर सरेंडर नहीं किए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कुर्की जब्ती अभियान में 56 थाना क्षेत्र के 100 से अधिक बदमाशों के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। इनके घर पर कानून का हथौड़ा चलाया गया और आगे भी यह अभियान जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की माने तो यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। कुर्की जब्ती के पहले इन अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का समय लिया गया था लेकिन अपराधियों ने कोर्ट का आदेश नहीं माना जिसके बाद कुर्की जब्ती का यह महाअभियान चलाया जा रहा है।
सोहराब आलम की रिपोर्ट









