बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
28-Feb-2025 10:30 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक लुटेरी दुल्हन शादी के 10वें दिन फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन जेवर और कैश लेकर चंपत हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि एक बिचौलिए ने 8 लाख रुपए में उसकी शादी करवाई थी। घटना मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है।
इस मामले में जोगेंद्र नाम के व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है। उसने बताया कि 26 जनवरी को दौराला थाना क्षेत्र का रहने वाला मदनपाल नाम का व्यक्ति आया, जो शादी कराने का काम करता है। मदनपाल के साथ सुनील और शिवम नाम के दो और लोग भी थे। सुनील ने बताया कि उसके भाई की एक लड़की है, जिसका नाम लक्ष्मी है, और वह जोगेंद्र की शादी उससे करवा देगा। लड़की की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अगर जोगेंद्र शादी का खर्चा 8 लाख रुपए देगा तो वह शादी करवा देगा। जोगेंद्र ने शादी के लिए 8 लाख रुपए दे दिए।
8 फरवरी को जोगेंद्र और लक्ष्मी की शादी हो गई। 18 फरवरी को मदनपाल, सुनील और शिवम लक्ष्मी से मिलने घर आए। तीनों ने लक्ष्मी के साथ मिलकर जोगेंद्र और उसके परिवार को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। अगले दिन सुबह जब जोगेंद्र और उसका परिवार उठा, तो मदनपाल, लक्ष्मी, सुनील और शिवम सभी गायब थे। घर में सोने-चांदी के जेवर और 60,000 रुपए भी गायब थे।
जोगेंद्र का कहना है कि जब वह अपनी ससुराल गया और अपना सामान और पैसे मांगे, तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही उसकी पत्नी लक्ष्मी ने भी उसके साथ आने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।