ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Meerut Murder: साहिल रोजाना पीता था शराब, होटल में बताया – "मुस्कान मेरी...

Meerut Murder: साहिल रोजाना पीता था शराब, होटल में बताया – "मुस्कान मेरी पत्नी"

Meerut Murder: मेरठ मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। अपने पति की हत्या के बाद मुस्कान रस्तोगी अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मनाली और कसोल में मस्ती कर रही थी। होटल स्टाफ और कैब ड्राइवर के बयानों से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

22-Mar-2025 04:40 PM

By First Bihar

Meerut Murder: मेरठ मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। हत्या के बाद मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल मनाली और कसोल में घूमते रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कसोल में पहुंचने से पहले दोनों मनाली में थे। कैब ड्राइवर ने बताया कि साहिल रोजाना दो बोतल शराब पीता था।


हत्या के बाद मनाली में मौज-मस्ती

अपने पति सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या करने और शव को ड्रम में सीमेंट से भरने के कुछ दिनों बाद, मुस्कान रस्तोगी अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ हिमाचल में बर्फबारी का आनंद ले रही थी। दोनों को होली मनाते हुए भी देखा गया। 10 मार्च को, वे कसोल के होटल पूर्णिमा में रुके, जहां उन्होंने कमरा नंबर 203 लिया और 16 मार्च को चेकआउट किया।

होटल में संदिग्ध व्यवहार

होटल स्टाफ के अनुसार, दोनों ने कसोल पहुंचने के लिए मनाली से टैक्सी ली थी। चेक-इन के दौरान साहिल ने अपनी पहचान दी, लेकिन मुस्कान का आईडी कार्ड देने से इनकार कर दिया और उसे अपनी पत्नी बताया। बाद में दबाव डालने पर उसने आईडी कार्ड जमा किया।

कमरे से बाहर नहीं निकलते थे

होटल स्टाफ ने बताया कि दोनों का व्यवहार असामान्य था। वे दिनभर कमरे में ही रहते, बाहर बहुत कम निकलते थे और ज्यादातर समय कमरे में ही खाना मंगवाते थे। छह दिनों में उन्होंने केवल एक बार सफाई के लिए अनुरोध किया।

साहिल की शराब की लत

कैब ड्राइवर अजब सिंह ने बताया कि पूरे सफर के दौरान मुस्कान और साहिल एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं कर रहे थे। मुस्कान सिर्फ दो बार अपनी मां से कॉल पर बात करती थी। ड्राइवर के मुताबिक, साहिल रोज दो बोतल शराब पीता था, जबकि मुस्कान ने हिमाचल पहुंचने के बाद बीयर की तीन कैन खत्म की। हत्या के बाद भी दोनों ने होली का जश्न मनाया। ड्राइवर ने बताया कि मुस्कान सिर्फ व्हाट्सएप कॉल के जरिए ही बातचीत करती थी। 16 मार्च को होटल से निकलते समय उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश वापस लौट रहे हैं।