ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / crime / Mahakumbh 2025: महाकुंभ ले जाकर किया पत्नी का कत्ल, बेटे से बोला- 'मेले...

Mahakumbh 2025: महाकुंभ ले जाकर किया पत्नी का कत्ल, बेटे से बोला- 'मेले में खो गई मां'...मर्डर से पहले ली सेल्फी..अब सामने आया सच

Mahakumbh 2025: महाकुंभ ले जाकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। फिर पुलिस को बताया कि वह मेले में खो गई है।

24-Feb-2025 10:46 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh 2025: प्रयागराज से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां दिल्ली का रहने वाला एक व्यक्ति महाकुंभ अपनी पत्नी को लेकर आया। उसने अपनी पत्नी को संगम किनारे घुमाया, फोटो खिंचवाई, फिर होटल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घर जाकर उसने परिवार के लोगों को बताया कि पत्नी कुंभ के मेले में कहीं खो गई है।


पिता की बातों पर बेटे को भरोसा नहीं हुआ। मां को खोजते हुए बेटा प्रयागराज आ गया और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मोर्चरी में रखे अज्ञात शव दिखाया, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।  हत्या के आरोपी पति का नाम अशोक वाल्मीकि है। अशोक दिल्ली में सफाईकर्मी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। क्योंकि उसकी पत्नी, उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर के बारे में जानती थी और उसके ख़िलाफ़ थी। पुलिस ने आरोपी पर हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है।


खबरों के मुताबिक 18 फ़रवरी को अशोक कुमार अपनी पत्नी मीनाक्षी को लेकर प्रयागराज पहुंचा था। यहां आज़ाद नगर, केतवाना (नई झूंसी) में उसने एक कमरा किराए पर लिया। होटल वालों को आरोपी ने अपना ID प्रूफ जमा नहीं किया। अगली सुबह आरोपी की पत्नी मीनाक्षी का शव बाथरूम के अंदर मिला। लेकिन अशोक कुमार का कोई पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस ने सुराग पाने के लिए CCTV फ़ुटेज और अशोक कुमार के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को खंगाला। लेकिन शुरुआती जांच में उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में बेटे के महाकुंभ पहुंचने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। अशोक कुमार ने अपने कुंभ दौरे और स्नान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए, ताकि बाद में बहाना बनाया जा सके और उस पर कोई शक ना करे। 


पूछताछ में आरोपी अशोक कुमार ने पत्नी की हत्या की बात क़ुबूल ली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने ये भी क़बूल किया है कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने चाकू से अपनी पत्नी पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने ख़ून वाले कपड़े और चाकू को मेला क्षेत्र में एक कूड़ेदान में फेंक दिया और भाग गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।