बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
12-May-2022 12:53 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: खबर बेतिया की है, जहां एक मछली कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने शराब पिलाने और जहर खिलाने का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगाया है। यह घटना कालीबाग ओपी क्षेत्र के पश्चिमी करगहिया गांव की है। बताया जाता है कि सूद के पैसे के लिए हत्या की गई है।
मृतक प्रमोद साह की पत्नी अमृता देवी ने बताया कि उसके पति ने गांव के ही शेषनाथ साह से 16 हजार रुपया 3 प्रशेंट ब्याज पर लिया था जिसको लेकर शेषनाथ पूरे परिवार को प्रताड़ित करता था। बुधवार के दिन सुबह में भी शेषनाथ और उसके पुत्र प्रमोद को बुलाकर ले गए लेकिन देर शाम जब वह घर लौटा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे लेकर जीएमसीएच पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वही, मृतक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों बाप बेटे ने मिलकर प्रमोद को पहले शराब पिलाया और फिर ज़हर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि बुधवार के शाम प्रमोद शाह शराब पीकर आया था और रोड पर घूम-घूमकर बोल रहा था कि मैं जीना नहीं चाहता हूँ और हमने जहर खा लिया है। लोगों ने शराबी समझकर उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। और कुछ देर बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर जाहर खिलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है।