Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा
06-May-2020 07:38 AM
MUZAFFARPUR: जिले में लॉकडाउन के बीच आठ घंटे में चार मर्डर से सनसनी फैली है। हत्या की वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के सिवाईपट्टी और कुढ़नी में हुई हत्या के मामले में नामजद एफआईआर किया गया है। वहीं, बरुराज में हुई हत्या का मामला अब तक दर्ज नहीं हुआ है। जबकि पारू में परिजनों ने केस नहीं किया है।
मीनापुर प्रखंड के सिवाईपट्टी थाना के हरशेर में संपत्ति विवाद में फौजी ने मायके आयी बहन रुपा देवी को सोमवार की रात करीब सवा दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया। इसके बाद से वह फरार है। वहीं बरुराज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी किसान राजकिशोर की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर से 700 मीटर की दूर स्थित बगीचा में उनके शव को फेंक दिया।
एकदूसरे वारदात में कुढ़नी के कमतौल में आपसी विवाद को लेकर किसान शंकर साह को अगवा कर मकई के खेत में हाथ पैर बांध कर पिटाई की गई। इसके बाद अचेतावस्था में छोड़कर हमलावर भाग निकले। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पारू थाना क्षेत्र के चैनपुर चिउटाहां गांव स्थित बाया नदी में डूबर गौड़ निवासी बासुदेव सहनी की लाश मिली। उसके नाक और मुंह पर खून के धब्बे थे। लोगों को आशंका है कि बासुदेव सहनी को मारपीट कर हत्या करने के बाद नदी में फेंक दिया गया।
एसएसपी जयंतकात ने सभी मामलों के बाबत बताया कि बरुराज, कुढ़नी व सिवाईपट्टी में महिला समेत तीन की हत्या हुई है। तीनों में आपसी विवाद सामने आया है। एएसपी ईस्ट, डीएसपी वेस्ट और एसडीपीओ सरैया इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे। पारू में नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हुई है। जांच जारी है।