BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
07-May-2022 09:10 AM
PATNA : राजधानी पटना से खबर आ रही है, जहां अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। फांसी के फंदे से लटकती हुई लड़की का शव कमरे में मिला है। लड़की ये जब यह खौफनाक कदम उठाया, उस वक्त वो कमरे में अकेले थी।
मृतक लड़की का नाम तान्या शर्मा बताया जा रहा है। उसकी उम्र महज 20 साल थी। मामला पटना में पाटलिपुत्रा थाना के नेहरू नगर इलाके का है। तान्या मूल रूप से पटना के गोला रोड इलाके की ही रहने वाली है। लेकिन लंबे समय से वो अपने परिवार के साथ नहीं रह रही थी। तान्या की अपने परिवार वालों से बातचीत भी नहीं होती थी। कोतवाली थाना के पास स्थित एक चॉकलेट शॉप में तान्या काम करती थी। नीतीश नाम के एक लड़के के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई महीने से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मार्च महीने में ही नेहरू नगर में मनोज कुमार के मकान में दोनों ने किराए पर फ्लैट लिया था।
दरअसल, शुक्रवार की सुबह अचानक तान्या की तबियत बिगड़ गई। मृतक लड़की के साथी नीतीश ने बताया है कि वो दवाई लाने के लिए घर से बाहर गया था। लगभग आधे घंटे के बाद जब वो दवाई लेकर वो घर वापस लौटा तो एक कमरे का गेट अंदर से बन्द था। जिसके बाद उसने लड़की को आवाज लगाई। लेकिन अंदर से लड़की ने कोई जवाव नहीं दिया। अंदर आने के बाद उसने तान्या के लाश को फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी लड़के ने पाटलिपुत्रा थाना की पुलिस को दे दी। थानेदार एसके शाही ने बतया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से लड़की का मोबाइल बरामद किया गया है। जिसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही प्रेमी नीतीश से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।