मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Jan-2025 11:56 AM
By FIRST BIHAR
Liquor Ban In Bihar: बिहार में शराबबंदी का हाल बेहाल हो गया है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां पुलिस लिखी गाड़ी में शराब की तस्करी हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी है।
दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर काकड़कुंड गांव के पास अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी राजू राम को पैर के गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस लिखी एक कार में सवार होकर अपराधी शराब की खेप लेकर गोपालगंज शहर के होटल कैलाश के पास पहुंचे हुए थे। पुलिस ने पीछा किया तो डायवर्सन को तोड़ते हुए भागने लगे और मानिकपुर-काकड़कुंड गांव में जाकर छिप गए। इस दौरान पुलिस में फायरिंग की गई। जिसमें आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मामले में एक अन्य अपराधी को हिरासत में लेकर नगर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है।
बता दें कि गोपालगंज में बीते चार महीनों में पुलिस मुठभेड़ की यह चौथी घटना है। तीन बार शराब तस्करों से अब तक मुठभेड़ हो चुकी है। गोपालगंज पुलिस ने भी शराब तस्करों और अपराधियों को साफ तौर पर सख्त मैसेज दिया है कि उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अवधेश दीक्षित का कहना है कि शराब तस्करी और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गोपालगंज पुलिस पूरी तरह से सजग और एक्शन में है। किसी भी कीमत पर अपराधी हो या शराब तस्करों को पुलिस छोड़ने वाली नहीं है।