ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

JAMUI NEWS: किराना दुकान से शराब की बड़ी खेप बरामद, शराबबंदी वाले बिहार में DM आवास के सामने ही बिक रही थी शराब

जमुई डीएम आवास के सामने बाबा किराना स्टोर में शराब बेची जा रही थी। शराबबंदी वाले राज्य में वीवीआईपी इलाके में शराब की बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान है। दुकान के मालिक पुरुषोत्तम मिश्रा और रविरंजन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।

BIHAR POLICE

20-Mar-2025 10:40 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI CRIME NEWS: बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद है लेकिन इसके बावजूद शराब धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। अब तो किराना की दुकान में यह उपलब्ध हो जा रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि जमुई से आई खबर से यही लगता है। हैरानी की बात तो यह है कि जमुई डीएम आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बाबा किराना स्टोर में शराब बेची जा रही थी। छापेमारी के दौरान किराना दुकान से 107 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया। ये पार्टी से ऑनलाइन शराब का ऑर्डर लेते थे। 


जमुई में डीएम आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर अवस्थित एक किराना स्टोर से शराब मिली है। बता दें जमुई स्टेशन रोड पर बसंत बहार मिठाई दुकान के बगल में अवस्थित बाबा किराना स्टोर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर के केन बरामद किया गया है। 107 लीटर बरामद शराब की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। जिसकी पुष्टि जमुई पुलिस ने भी की है। 


इस बाबत जमुई टाऊन थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब की खेप बसंत बहार के पास उतरने वाली है। जिसे लेकर SI अभिमन्यु दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने पाया कि वहां शराब की खेप को बाबा किराना स्टोर में रखा जा रहा था। मौके से सभी शराब को जब्त कर लिया गया एवं दुकान संचालक पुरुषोत्तम मिश्रा एवं रविरंजन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। 


मामले को लेकर जमुई टाऊन थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है अग्रतर कारवाई की जा रही है। बहरहाल शराबबंदी वाले बिहार में शहर के वीवीआईपी इलाके से शराब की खेप बरामद होना अपने आप में एक बड़ा सवाल पैदा करता है।