ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / होली की तैयारी में जुटे शराब तस्कर, हरियाणा नंबर Škoda कार से विदेश...

होली की तैयारी में जुटे शराब तस्कर, हरियाणा नंबर Škoda कार से विदेश शराब की बड़ी खेप बरामद

उत्पाद विभाग की टीम ने हरियाणा नंबर की Škoda लग्जरी कार को पकड़ा है जिसमें से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है। जिसकी कीमत लाखों रूपये बतायी जा रही है। हरियाणा नंबर Škoda कार का रजिस्ट्रेशन नंबर HR26BE2829 है।

23-Feb-2025 10:36 PM

By mritunjay

ARWAL: रंगों का त्योहार होली वैसे तो 14 मार्च हो है लेकिन शराब तस्कर अभी से ही होली की तैयारी में जुट गये हैं। होली में बेचने के लिए शराब की खेप बिहार में ला रहे हैं और पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़े भी जा रहे हैं। 


इस बार उत्पाद विभाग की टीम ने हरियाणा नंबर की Škoda लग्जरी कार को पकड़ा है जिसमें से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है। जिसकी कीमत लाखों रूपये बतायी जा रही है। हरियाणा नंबर Škoda कार का रजिस्ट्रेशन नंबर HR26BE2829 है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इस लग्जरी कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है।


कहा गया है कि कि तू डाल-डाल तो मैं पात-पात..शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर यह कहावत सटीक बैठता है। अरवल डीएम के निर्देश पर होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे है विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान अरवल की उत्पाद विभाग की टीम ने करपी थाना क्षेत्र के बैरबिगहा गाँव  के समीप वाहन जांच के दौरान एक लगजरी कार से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद किया है| 


इस मामले में उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि होली पर्व के मद्देनज़र बैरबिगहा गाँव के समीप  आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी इसी क्रम में एक लग्जरी कार को शक के आधार पर रोका गया। जिसमें अवैध रूप से शराब होने की शक हुआ। तत्पश्चात गाड़ी को जब्त कर थाने पर लाया गया। 


जहां लग्जरी कार के अंदर छिपा कर रखे 31 पेटी  में शराब की कुल मात्रा 285 लीटर विदेशी शराब पाया गया  |साथ ही  चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तार चालक कुंदन पटना निवासी एवं उपचालक सुजीत कुमार बखितयारपुर गाँव निवासी के रूप में किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।