बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
25-Feb-2025 02:12 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में करीब 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना सख्त मना है। शराब आसानी से नहीं मिलने के कारण लोग नशे के तौर पर कई तरह का नशा करने लगे हैं। गांजा, अफीम, स्मैक, भांग, नशीली दवा के साथ-साथ कफ सिरप भी पी रहे हैं। कफ सिरप को नशे के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
आए दिन कफ सिरप की खेप बरामद भी होती है। इस बार सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के गंडोल चौक के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियों से कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की गयी है। स्कॉर्पियों से 120 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण,बिक्री भंडारण एवं परिवहन को रोकने एवं शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में महिषी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि गंडोल चौक की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में तस्कर भारी मात्रा में अवैध कोडिंनयुक्त कफ सिरफ लेकर बलुआहा की तरफ बढ़ रहा है। मिली सूचना के आधार पर महिषी थाने की पुलिस टीम बलुआहा स्थित पस्तपार चौक के पास पहुंचे तो देखा कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो पुलिस को देखकर भागने लगा। तब पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार को खदेड़कर पकड़ लिया। जिसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 120 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया।
एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में महिषी थाना कांड दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिले के सलखुआ थाना इलाके के चौराही वार्ड नंबर 3 निवासी निरंजन कुमार के रूप में हुई है। बरामद कोडिंनयुक्त कफ सिरप की बाजार में करीब 3 लाख रूपये आंकी गयी है। गिरफ्तार कारोबारी के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक मोबाईल जो चार सिम वाला है, उसकी बरामदगी की गई है। गिरफ्तार कारोबारी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।