Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
07-Nov-2022 02:11 PM
JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजाबाजार के सत्संग नगर मोहल्ले में रहने वाले पिंटू ने लड़कियों के साथ गंदा काम करने के चक्कर में अपनी ही दादी की हत्या कर दी। दरअसल, पिछले दिनों एक घर में वृद्ध महिला का शव मिला था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। अब जब मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई चौंक गया।
आरोपी पिंटू पटना जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोखरा गांव का रहने वाला है, जो राजा बाजार सत्संग नगर मोहल्ले में घर बनाकर रहता था। युवक अक्सर अपने घर में लड़कियों को लेकर आता था और उनके साथ गंदा काम करता था। दादी सियामनी देवी इसका विरोध करती तो पिंटू दादी से भीड़ जाता था। इसी बात को लेकर युवक ने अपनी दादी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वह घर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन सबका यही कहना था कि हमें इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता। कई लोगों ने तो इस हत्या को आत्महत्या तक बता दिया।
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इसमें सनसनीखेज खुलासे हुए। तब जाकर पता चला कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि खुद मृतक महिला (सियामनी देवी) का पोता है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की और काली मंदिर के पास से उसे धर दबोचा। इस घटना के बाद हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा है कि लड़कियों के चक्कर में कोई अपनी दादी की जान कैसे ले सकता है।