पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा
20-Jan-2025 07:52 AM
By FIRST BIHAR
Kolkata RG Kar Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय रॉय को आज सजा सुनाई जाएगी। सियालदह कोर्ट ने शनिवार को संजय रॉय को दोषी करार दिया था। सीबीआई ने इस मामले में संजय रॉय को फांसी की सजा देने की मांग की है।
कोर्ट में आज सजा पर बहस के दौरान सीबीआई दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग करेगी। वहीं, संजय रॉय के वकील मानवीय आधार पर उसे उम्रकैद की सजा देने की अपील करेंगे। इस मामले में संजय रॉय के सामने अब केवल फांसी या फिर उम्रकैद का ही विकल्प बचा है।
दरअसल, बीते 9 अगस्त, 2024 को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 साल की एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की गई थी। इस मामले में सीबीआई ने 12 नवंबर, 2024 से जांच शुरू की थी और 120 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए थे। लगभग 57 दिनों की सुनवाई के बाद, सियालदह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज अनिरबन दास ने 18 जनवरी, 2025 को संजय रॉय को दोषी करार दिया। कोर्ट ने फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला सुनाया।
पिछली सुनवाई के दौरान जब कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी करार दिया, तो उसने दावा किया कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। उसने कहा कि उसने ऐसा कोई काम नहीं किया है। बता दें कि इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। एक महिला डॉक्टर के साथ इतनी बर्बरता की गई थी कि लोगों में भारी गुस्सा था।