Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं Bihar Education News: शिक्षा विभाग का यह DPO (स्थापना) बड़ा खिलाड़ी निकले ! DEO को भनक नहीं लगने दी...खुद क्रय समिति के 'अध्यक्ष' बन गए और 20 लाख की निकासी करा ली Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन?
22-Jul-2025 05:06 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: किशनगंज पुलिस ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के आजाद चौक में रविवार को हुई लूट की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जयंतो बर्मन अपनी टाटा इंट्रा गाड़ी से सब्जी लेकर अररिया जिले के जोकीहाट जा रहे थे।
इसी दौरान जनसुराज पार्टी का स्टीकर लगी सफेद रंग की एक कार रजिस्टेशन नंबर (WB74BK4417) में सवार चार लोग सवार थे जिन्होंने उन्हें रोका और मारपीट करने लगे। जयंतो बर्मन से मोबाइल, 600 रुपए नकद और सब्जी लदी गाड़ी को लूट लिया। आग ले जाकर जयंतो बर्मन को गाड़ी से उतार दिया गया था। घटना की शिकायत पर एसपी सागर कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि लूट के बाद आरोपियों की अर्टिगा कार मस्तान चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस समय कार में कुनैन रेजा, रोशमी खातून, नकीद अनवर और शेखर सिन्हा सवार थे। इनकी निशानदेही पर लूटी गई टाटा इंट्रा गाड़ी को बरामद किया गया है।
इस लूटकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा यह सामने आया है कि कुख्यात सेक्सटॉर्शन कांड की आरोपी जेबा खातून भी इस वारदात में शामिल थी। वह पहले से ही जमानत पर बाहर थी। जेबा समेत दो महिलाओं और कुल पांच लोगों का यह गिरोह पहले युवकों को प्रेम जाल में फंसाया जाता, फिर होटल के रूम में बुलाकर उनके साथ अवैध संबंध बनाता था।
इसके बाद गैंग के सदस्य उन्हें रंगे हाथ पकड़ता और पिटाई करता था। फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों की वसूली करता था। बताया जाता है कि रोशनी ने 50 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है। इनसे करीब 1.5 करोड़ रुपए ठग चुकी हैं। इसमें मुखिया से लेकर जिला स्तर के जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ था, जब एक पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। गिरोह के लोगों ने उनसे 2.85 लाख रुपए ठग लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

