खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Aug-2025 11:23 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिघलबैंक प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित तलवारबंधा गांव में फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है और पूछताछ की जा रही है।
एसपी सागर कुमार झा ने इस मामले की जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि तलवारबंधा गांव की चार महिलाओं के निवास प्रमाण पत्र की जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। दिघलबैंक के राजस्व अधिकारी ने पुष्टि की कि ये प्रमाण पत्र विभाग द्वारा जारी नहीं किए गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसमें एसडीपीओ मंगलेश कुमार, डीएसपी साइबर रविशंकर, प्रभारी डीआईओ जनमजय सिंहा और कई थानों के एसएचओ शामिल थे। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने पिछले एक महीने में करीब 100 फर्जी प्रमाण पत्र बनाए हैं और प्रति प्रमाण पत्र 200 रुपये वसूले थे।
पुलिस ने मौके से दो दर्जन से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र, एक लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर, और भारतीय व नेपाली मुद्रा भी जब्त की है। एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में इस्तेमाल किए गए लिंक और उसे भेजने वाले की जानकारी मिल गई है। जल्द ही पूरे गिरोह पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज