ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: शातिर चोरों ने रेलवे ठेकेदार के बंद घर को बनाया...

Bihar Crime News: शातिर चोरों ने रेलवे ठेकेदार के बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख कैश समेत 50 लाख की संपत्ति ले भागे

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने बंद घर से 20 लाख कैश समेत 50 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली है. चोरी की इस बड़ी घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

26-Jan-2025 07:57 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। रेलवे ठेकेदार आर. एन. चौधरी के बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लगभग 50 लाख रुपये के नकद और जेवरात चुरा लिए। रविवार सुबह जब ठेकेदार के कर्मचारी घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।


बताया जाता है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था क्योंकि गृहस्वामी किसी काम से बैंगलोर गए हुए थे। चोरों ने काफी सोच-समझकर इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने सबसे पहले घर के सीसीटीवी कैमरों को कपड़ों से ढक दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद उन्होंने 20 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चुरा लिए। 


इतना ही नहीं, उन्होंने सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए ताकि कोई सबूत न बच सके। यह घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र में हुई है, जो पुलिस थाने से काफी करीब है। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।