बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
03-Feb-2025 03:09 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: किशनगंज पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। पुलिस ने शहर के खगड़ा कालू चौक के पास से बांग्लादेशी नागरिक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। पुलिस टीम गिरफ्त में आए बांग्लादेशी नागरिक से कड़ी पूछताछ कर रही है।
हिरासत में लिया गया 43 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम गामबंडा जिले के साजलापुर का रहने वाला है। रविवार को पुलिस ने उसे खगड़ा कालू चौक के पास से दबोचा। एसपी सागर कुमार के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चौक पर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। जिसके बाद सदर थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
एसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और संबंधित एजेंसी से भी संपर्क साधा जा रहा है। शुरुआती पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवक के पास भारत में प्रवेश करने या निवास करने का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं हैं। पूछताछ किया जा रहा है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कब और कैसे भारत आया था।
बताया जा रहा है कि जिस जगह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है वह इलाका बीएसएफ हेड क्वार्टर के पास है। ऐसे में उसकी गतिविधियों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कैसे किशनगंज पहुंचा। बता दें कि किशनगंज में भारत और बांग्लादेश की सीमा काफी पास है।