ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / BIHAR CRIME: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने करवाया था अपने बेटे का...

BIHAR CRIME: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने करवाया था अपने बेटे का अपहरण, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा

गिरफ्तार बबीता देवी ने ही बेटे का अपहरण करवाया था। उसकी निशानदेही पर अगवा बच्चे आदित्य को बरामद किया गया। उसके प्रेमी नीतीश कुमार उर्फ निक्कू को गिरफ्तार किया गया है। पटना के कुरथौल में बबीता का प्रेमी नीतीश रहता है वही बच्चे को छिपाया गया था।

02-Mar-2025 10:34 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME: अपहरण कांड का खुलासा सारण पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया है। पुलिस ने अगवा 13 साल के बच्चे को बरामद कर लिया है। वही मुख्य षडयंत्रकर्ता सहित 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। बच्चे की सकुशल बरामदगी की खबर से परिजनों के चेहरे पर खुशी छा गई है। 


दरअसल 28.02.25 को दिघवारा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत राई पट्टी निवासी दीपक कुमार, पिता- अरविंद कुमार गुप्ता, साकिन राई पट्टी, थाना- दिघवारा, जिला-सारण के भतीजे आदित्य कुमार, उम्र करीब 13 वर्ष का अपहरण कर लिया गया है एवं अपहृत को मुक्त करने के एवज में 25 लाख रूपये फिरौती की मांग की जा रही है तथा फिरौती न देने पर अपहृत को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।


 इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर दिघवारा थाना कांड सं0-62/25, दिनांक 01.03.25, धारा-137 (2)/140 (1) बी०एन०एस० दर्ज किया गया। तकनीकि अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना तथा संदेह के आधार पर अपहृत बालक की माँ बबीता देवी को पूछ-ताछ हेतु थाना लाया गया एवं पूछ-ताछ की गयी। 


पूछताछ में बबीता देवी ने इस अपहरण की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की एवं बतायी की पैसे के लिए अपने प्रेमी नीतिश कुमार उर्फ निक्कू, पिता- अशोक कुमार, साकिन- कुरथौल, थाना- परसा बाजार, जिला- पटना के साथ मिलकर षड़यंत्र के तहत अपने बेटे का अपहरण कर पटना के कुरथौल में अपने प्रेमी नीतिश कुमार के पास छुपाई है। 


गिरफ्तार बबीता देवी के निशानदेही पर अपहृत बालक आदित्य कुमार, पिता- राजेन्द्र प्रसाद, साकिन- राई पट्टी, थाना दिघवारा, जिला सारण को बरामद किया गया तथा नीतिश कुमार उर्फ निक्कू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही फिरौती मांगने हेतु प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं अभियुक्त बबीता देवी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है।


> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. नीतिश कुमार उर्फ निक्कू, पिता- अशोक कुमार, साकिन कुरथौल, थाना परसा बाजार, जिला-पटना।

> जप्त / बरामद सामानों की विवरणी :-

1. मोबाइल-02,

> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-

थानाध्यक्ष, दिघवारा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।