बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
12-Dec-2022 08:04 AM
PASCHIMI CHAMPARAN: पश्चिमी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग रेप पीड़िता की पंचायत ने दो लाख रुपये कीमत लगा दी। पंचायत ने उसके परिजन को दो लाख रुपये लेकर मुंह बंद करने की बात कह दी। हद तो तब हो गई जब आरोपी के परिवार वालों ने पीड़िता के परिजन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। दरअसल, नाबालिग से रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके गांव का ही एक युवक है। थक हारकर पीड़िता की मां थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करायी। वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है।
मामला पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटांड़ के एक गांव का है। पिछले शुक्रवार को एक युवक ने अपनी ही गांव की लड़की को खेत में ले जाकर उसका दुष्कर्म किया था। बेहोशी की हालत में नाबालिग रातभर खेत में पड़ी रही। सुबह में होश आने पर घर पहुंची। पूछने पर उसने आपबीती परिजन को सुनाई। परिजनों ने आरोपी से पूछताछ की तो वह गाली गलौज करने लगा।
पीड़िता के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही तो पंचों ने दो लाख रुपये में मामले का सौदा कर दिया। पंचायती में दो लाख रुपये लेकर मुंह बंद रखने का फरमान सुनाया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। उसकी मां ने आवेदन दिया है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।