ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar Crime News: घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में युवक ने कर दिया बड़ा कांड,...

Bihar Crime News: घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में युवक ने कर दिया बड़ा कांड, वाइफ और गर्लफ्रेंड के सीने में एकसाथ दाग दी गोली, पत्नी की मौत

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में एक युवक ने अपनी पत्नी और प्रेमिका को एकसाथ गोली मार दी. गोली लगने से पत्नी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका घायल हो गई है.

25-Feb-2025 07:13 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के खगड़ियों में एक युवक ने घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में बड़ा कांड कर दिया। युवक ने अपनी पत्नी और प्रेमिका को एकसाथ गोली मार दी। गोली लगने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि प्रेमिका घायल हो गई है। घटना मोरकाही थाना इलाके के अमौसी गांव की है।


घायल प्रेमिका मुनि देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हाइयर सेंटर रेफर कर दिया है। गैर महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करने को लेकर हुए विवाद में घटना हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति विक्रम राम को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस की माने तो जब्त पिस्टल से ही आरोपी ने अपनी पत्नी को एक गोली मारी। जिससे नीतू कुमारी की मौके पर मौत हो गई। आरोपी ने दूसरी महिला को भी गोली मारा है जिससे वह घायल हुई है। घायल महिला मुनि देवी का विक्रम राम से अवैध संबंध था। इसी को लेकर आज विवाद हुआ। जिसमें विक्रम ने घटना को अंजाम दिया है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया