ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime News: इनामी बदमाश समेत BSC के दो स्टूडेंट अरेस्ट, हथियार और...

Bihar Crime News: इनामी बदमाश समेत BSC के दो स्टूडेंट अरेस्ट, हथियार और भारी मात्रा में गोलियां बरामद

Bihar Crime News: खगड़िया पुलिस ने 50 हजार का इनामी समेत BSC फर्स्ट ईयर के दो स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 6 देसी कट्टा और 42 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं.

18-Mar-2025 04:02 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मानसी थाना इलाके के अलग- अलग जगहों से 50 हजार का इनामी बदमाश समेत BSC फर्स्ट ईयर के दो स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 6 देसी कट्टा, 42 चक्र जिंदा कारतूस, एक बाइक और कई सेट मोबाइल जब्त किया है। 


एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सदर SDPO -1 मुकुल कुमार रंजन की अगुवाई में दो जगहों पर कार्रवाई हुई। पहली कार्रवाई में 50 हजार इनामी बदमाश हिमांशु कुमार यादव गिरफ्तार हुआ। जिसके पास से दो देसी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हिमांशु के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट के मामले दर्ज हैं।


दूसरी कार्रवाई में BSC फर्स्ट ईयर का दो स्टूडेंट को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास 4 देसी कट्टा, 30 जिंदा कारतूस, एक बाइक और दो देर मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों छात्र किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया