ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / कपड़े बदलते वक्त छात्राओं का वीडियो बनाया, विरोध करने पर मारपीट भी की,...

कपड़े बदलते वक्त छात्राओं का वीडियो बनाया, विरोध करने पर मारपीट भी की, फिर चले लात-घूंसे

10-Dec-2022 02:58 PM

JAMUI: खबर जमुई से है, जहां स्कूल की छात्राओं के साथ असामाजिक तत्वों ने पहले छेड़खानी की फिर ड्रेस बदलने के दौरान वीडियो भी बना लिया। हद तो तब हो गई जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो वे मारपीट पर उतर आए। मामला सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय भजौर गांव का है। यहा सीआरसी स्तर पर तरंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसी दौरान लड़कियों के साथ ये हरकत की गई है। घटना को 24 घंटे का वक्त बीत गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 



इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फुट उठा है। इसके बाद स्कूल के प्रभारी ने बीईओ के नाम एक आवेदन दिया और आगे की कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मिडिल स्कूल भजौर में आयोजित खेल प्रतियोगिता को स्थानांतरित करने की मांग की है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ प्रतियोगिता के दौरान स्कूल परिसर में कुछ असामाजिक तत्व घुस गए और छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उन्होंने गंदे कमेंट करना शुरू कर दिया और उनकी वीडियो भी बना ली। जब वे अपना ड्रेस चेंज कर रही थी तो बदमाशों ने बाहर से गेट लॉक कर दिया। इसके बाद यहां मारपीट भी की गई, जिसमें कई स्टूडेंट्स के घायल होने की सूचना है। 



सूचना पाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमसुल होदा घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया-बुझाया। इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल आलोक कुमार सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमसुल होदा ने बताया कि मध्य विद्यालय भजौर में खेलकूद की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रधानाध्यापक को सिर्फ चयनित छात्र-छात्राओं यानि प्रथम स्थान पाने वालों को ही लेकर जाना था और छात्राओं के साथ महिला शिक्षक की भी मौजूदगी जरुरी थी। लेकिन इसमें प्रिंसिपल की गलती मानी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।