सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
18-Feb-2025 02:11 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति द्वारा रील बनाने से मना करने पर एक पत्नी इतनी नाराज हो गई कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने पहले अपने 15 महीने के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्सला कंपाउंड का है। बताया जा रहा है कि पत्नी के रील बनाने से पति नाखुश रहता था। जिसके चलते दोनों के बीच लड़ाई भी होती थी। इसी से तंग आकर पत्नी ने पहले 15 महीने के मासूम की हत्या की फिर खुद भी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक सोमवार को महिला का पति सुमित अपनी दादी को लेकर कहीं काम से गया था। रात को लौटकर आया तो देखा कि घर पर उसकी पत्नी स्नेहा फांसी पर लटकी थी और बच्चे की लाश वहीं पड़ी थी। पत्नी और बच्चे को मृत देखकर सुमित सन्न रह गया। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
मृतक की मां नीतू के मुताबिक, स्नेहा को रील बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करती थी। यह बात सुमित को बुरी लगती थी, जिसके चलते अक्सर दोनों में विवाद भी होता था। इसके बाद स्नेहा ने पिछले साल सितंबर के बाद से कोई रील सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं की थी। यही वजह थी कि 24 नवंबर को शादी की सालगिरह और 14 नवंबर को बच्चे के जन्मदिन पर भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया था। जिससे वो तनाव में थी। मृतक स्नेहा के परिवारवालों ने ससुरालवालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।