ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Dec-2025 03:24 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: बिहार के प्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर से माता के आभूषण की चोरी का मामला शांत भी नहीं हुआ कि कैमूर जिले के भभुआ शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।
मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा से सात आंखें चोरी हो गई हैं। हैरानी की बात यह है कि यह चोरी केवल एक दिन की नहीं, बल्कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही है। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से इस आस्था के केंद्र को निशाना बनाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी गई आंखों की सटीक कीमत का अंदाजा तो नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह भक्तों के लिए श्रद्धा का विषय है। लेकिन इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है।
मंदिर में हुई इस घटना के बाद स्थानीय मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए हैं। मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने निर्णय लिया है कि वे आपस में चंदा इकट्ठा करके माता की नई आंखें लगवाएंगे। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर परिसर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके।