Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
02-May-2021 02:53 PM
By RANJAN
KAIMUR: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के कैमूर जिले में सामने आई है। जहां कलयुगी बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। पिता की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या का कारण संपत्ति का बंटवारा बताया जा रहा है। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। चारों ओर इस कलयुगी बेटी की करतूत की चर्चा हो रही है। बेटे द्वारा बाप की हत्या से इलाके के लोग भी हैरान हैं।
कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद घर के छोटे बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर दी। अपने पिता कोमल पांडेय की अरविंद पांडेय ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा और छह कारतूस बरामद किया है। मृतक के बड़े बेटे नवीन पांडेय ने बताया कि वह किसी काम से बाहर निकला हुआ था तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। छोटे भाई अरविंद पांडेय और उनके पिता के बीच बहस हुई थी जिसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।