चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
31-Jan-2025 01:58 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: कैमूर में बेखौफ अपराधियों ने खेत में सो रहे एक पशुपालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में पशुपालक बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है हालांकि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, बेलांव थाना क्षेत्र के मझियांव गांव में सोने के दौरान अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से पशुपालक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तो उनको घायल अवस्था में देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया। परिजन ने घायल व्यक्ति को उपचार करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया।
वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई थी। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी काम कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति बेलान्व थाना क्षेत्र के मझियांव गांव के स्वर्गीय रामसेवक पाल का 60 वर्षीय पुत्र राधा मुनिपाल बताया जा रहे हैं।
भतीजा मनोज पाल ने जानकारी देते हुए बताया राधा मुनिपाल भेड़ चराने का काम करते थे। वह अपने भेड़ को पास रखकर वहीं पर सोए हुए थे, तभी उनके ऊपर धारदार हथियार से अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर दिया गया जिसमें वह घायल हो गए हैं। उनको उपचार करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ में लाया गया है।
बेलांव थानाध्यक्ष ने बताया कि मझियांव में पशुपालक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला आया है। घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल किया जा रहा है। परुजन द्वारा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम काम कर रही है। बहुत जल्द अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।