सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश
29-Nov-2025 01:44 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
मृतक की पहचान कटरा कला गांव निवासी मुक्तेश्वर राय के 24 वर्षीय पुत्र नीतीश राय के रूप में हुई है। परिजनों ने मौत पर गंभीर सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के चाचा मुन्ना राय ने बताया कि वे पोस्टमार्टम के लिए अपने भतीजे का शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश अपने चाचा के लिए भोजन लेकर भगवानपुर टोला जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी लाश सड़क पर पड़ी मिली और बगल में बाइक गिरी हुई थी।
परिजनों का कहना है कि यह महज सड़क दुर्घटना है या किसी तरह की साजिश के तहत युवक की हत्या कर फेंका गया है, यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि नीतीश के शरीर पर खरोच तक नहीं है, जिससे घटना पर और संदेह गहरा रहा है। परिवार का दावा है कि युवक अपने घर से बाइक पर अकेले ही खाना लेकर जा रहा था, लेकिन किस परिस्थिति में उसकी मौत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाए, ताकि असल वजह सामने आए और परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।