खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Jul-2025 03:10 PM
By FIRST BIHAR
Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ घाघरा के जंगलों में हुई, जहां नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ खत्म होने के बाद एक AK-47 और दो इंसास राइफलें बरामद की गईं। फिलहाल इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। झारखंड पुलिस इसे नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
उधर, इसी दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के पांच जिलों—बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में कुल 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के समर्पण नीति के तहत इन नक्सलियों ने हथियार छोड़े।
आत्मसमर्पण करने वालों में कई गंभीर अपराधों जैसे घात लगाकर हमले, जबरन वसूली और हथियार प्रशिक्षण शिविरों से जुड़े रहे हैं। इन पर कुल मिलाकर 2.27 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।