बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
03-Mar-2025 08:26 PM
By First Bihar
BOKARO: हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर घूसखोर काम कर रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद वो अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के बोकारो का है जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने घूसखोर मुखिया को दबोचा है। जो प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद ले जाया गया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई एसीबी ने बोकारो के चंद्रपुरा में किया है जहां के पपलो पंचायत मुखिया कार्तिक महतो को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया। एसीबी ने मुखिया को उसके घर से घूस लेते पकड़ा है। मुखिया कार्तिक महतो पीएम आवास के नाम पर लोगों से रिश्वत रहा था। दो किस्तों में घूस की रकम लेने को लेकर बात की थी।
पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये की डिमांड की गयी थी। आवेदक से जीरो टैग के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगा गया था। आवेदक रिश्वत देना नहीं चाहता था और मुखिया की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। फिर क्या था एसीबी ने सत्यापन कराने के बाद जाल बिछाया और मुखिया को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा। मुखिया को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। गिरप्तारी के बाद मुखिया को एसीबी की टीम अपने साथ धनबाद ले गयी है। जहां पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।