मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
04-Feb-2025 03:52 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में बारात आए 15 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव के बाहर नाबालिग लड़के का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
मृतक की पहचान औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद से एक बारात जहानाबाद के चैनपुर आई थी। हिमांशु भी उस बारात में बाराती बनकर पहुंचा था। इसी बीच बदमाश हिमांशु को सुनसान जगह पर लेकर गए और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।
सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए खेतों की तरफ गए तो सड़क के किनारे शव देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है औऱ परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है लेकिन जांच के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने और हत्यारों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।