ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Bihar Crime News: पंचायत भवन के निर्माण कार्य में लगी महिला से गैंगरेप, शराब के नशे में चार युवकों ने किया गंदा काम

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में एक महिला मजदूर के साथ चार बदमाशों ने शराब के नशे में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Bihar News

16-Feb-2025 01:56 PM

By Ajit Kumar

Bihar Crime News: जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में पंचायत भवन निर्माण कार्य में लगी एक महिला मजदूर के साथ रात में सोए अवस्था में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में महिला मजदूर ने मखदुमपुर थाने में केस दर्ज कराया है।


जानकारी के अनुसार, सागरपुर गांव में पंचायत भवन निर्माण का काम चल रहा है। जिसमें कई मजदूर मजदूरी कर रहे हैं। उसी में काम कर रही एक महिला के साथ उनके ही साथ काम कर रहे कुछ मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। 


महिला ने मखदुमपुर थाना में दिये बयान में बताया है कि वह रात में अपने टेंट में सोयी थी, तभी साथ में ही काम कर रहे रंजय राय, मनोज कुमार, गुड्डू राय एवं अनिल यादव उसके टेंट में अचानक घुस गये और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगे।


महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया, तो अनिल यादव ने अपने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और बारी-बारी कर सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीपीओ 2 संजीव कुमार, मखदुमपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।


जहानाबाद एसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनको मेडिकल जांच के लिए भेजा है। सभी की मेडिकल टेस्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताते चलें कि सागरपुर हाइस्कूल के समीप पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है, जिसमें मजदूरी करने के लिए पटना के पुरुष और महिला मजदूर आये हुए हैं और टेंट लगाकर निर्माण स्थल पर ही रहते हैं।